Pappu Yadav, Bihar Election 2020: बिहार चुनाव की चर्चा वहां के बाहुबलियों के बिना पूरी नहीं होती। और जब भी बिहार के बाहुबलियों की बात होती है तो पूर्व सांसद राजीव रंजन उर्फ पप्पू यादव का जिक्र जरूर आता है। कभी तिहाड़ जेल में दिन बिताने वाले पप्पू यादव विधायक और सांसद भी रह चुके हैं। मौजूदा समय में वह अपनी पार्टी के जन अधिकार पार्टी (JAP) के अध्यक्ष हैं। आइए जानें कैसा है पप्पू यादव का परिवार: -
पप्पू यादव के दो बच्चे हैं। एक बेटा और एक बेटी।
-
बेटी की नाम प्रकृति रंजन है औऱ वह दिल्ली में रहकर पढ़ रही हैं।
-
बेटे का नाम सार्थक रंजन है। सार्थक क्रिकेटर हैं।
-
सार्थक रंजन दिल्ली अंडर 19 टीम के उपकप्तान भी रह चुके हैं।
दिल्ली की और से रणजी में सार्थक के चयन पर सवाल भी उठे थे। कहा गया था कि अच्छे खिलाड़ियों को नजरअंदाज कर सार्थक को टीम में चुना गया है। तस्वीर में मां के साथ सार्थक। -
राजीव रंजन की पत्नी का नाम रंजीता रंजन है। वह साल 2015 में सुपौल से लोकसभा सांसद चुनी गई थीं।
-
रंजीता रंजन हार्ले डेविडसन बाइक का शौक रखती हैं। एक बार वह इस शानदार बाइक पर संसद भी पहुंची थीं।
-
पप्पू यादव की बहन और बहनोई दोनों डॉक्टर हैं। बहनोई यूपी के फर्रुखाबाद में मेडिकल कॉलेज चलाते हैं।
-
पप्पू यादव कभी लालू प्रसाद के काफी करीबी थे। हालांकि 2015 में उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते राजद से निकाल दिया गया था।
